बेनिपाठ शैलाश्रय
रायगढ़ से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर घने जंगलों के मध्य भैसगढ़ी नामक ग्राम में स्थित है बेनिपाठ शैलाश्रय।
माँ बेनिपाठ के नाम से प्रसिद्ध इस स्थान पर देवी माँ की बहुत ही सुंदर मूर्ति स्थापित है।
स्थानीय लोगों के अनुसार नवरात्रि के समय यहाँ पर धार्मिक आयोजन भी होता है।
इस स्थान पर विशाल आकृति के कुछ बहुत सुंदर पत्थर हैं जिन्हें देख कर प्रतीत होता है कि ये प्राकृतिक नही है जबकि इस स्थान पर हजारों वर्ष पूर्व भी मनुष्य निवास करते थे।
बेनिपाठ के शैलाश्रय में कुछ शैलचित्र भी दिखाई पड़ते हैं जो कि बहुत ही सुंदर है।
इस स्थान की सुंदरता अद्भुद है।
नीरज तेलंग
Comments
Post a Comment