तीरथगढ़ जलप्रपात



जगदलपुर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित है छत्तीसगढ़ के प्रमुख जलप्रपातों में से एक तीरथगढ़ जलप्रपात।
बरसात के दिनों में यह जलप्रपात जब अपने पूरे उफान पर होता है तब यह दृश्य देखते ही बनता है।
ऊँचाई से गिरते इस जलप्रपात को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि सम्पूर्ण पहाड़ से ही जल सफेद मोतियों के समान झर रहा है और नीचे गिर कर जल की महीन बूंदे ओस की तरह चारों तरफ फैल जाती है और अद्भुद दृश्य बनाती है।
                                          नीरज तेलंग

Comments

Popular posts from this blog

बसनाझर

शिव मंदिर पोरथ

भीम कीचक मंदिर मल्हार