प्राचीन शिव मंदिर देवबलोदा
रायपुर- नगर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर रायपुर दुर्ग सड़क मार्ग पर पड़ने वाले चरौदा में रेल्वे लाइन पर करने पर है एक छोटा परंतु घनी बस्ती वाला ग्राम देवबलोदा, इस ग्राम में ही स्थित है 12वी से 13वी शताब्दि का प्राचीन शिव मंदिर।
खजुराहो और भोरमदेव से समान ही इस मंदिर में भी हाथी, घोड़े, युद्ध, आखेट और संभोग के चित्र पत्थर की दीवारों पर उकेरे गए है जो की देखते ही बनते हैं।
मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग तथा खंभो पर आकृतियां उकेरी गई है, मंदिर के सामने नंदी तथा पास ही में कई प्राचीन मूर्तियां है।
मंदिर से लगकर एक जलकुंड भी है कहते हैं इस जलकुंड का जल गर्मी के दिनों में भी नही सूखता है, आसपास के क्षेत्रों में इस स्थान का धार्मिक महत्व भी है तथा सावन के महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुँचते हैं।
नीरज तेलंग
Comments
Post a Comment