दसवी शताब्दि का शिव मंदिर - चंदखुरी
रायपुर से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर चंदखुरी ग्राम में है 10वी से 11वी शताब्दि का प्राचीन शिव मंदिर।
संकरे और कच्चे रास्ते से होते हुए घनी बस्ती के मध्य स्थित इस प्राचीन मंदिर के द्वार पर गंगा और जमना की देवी रूप में प्रतिमाएं है तथा द्वार के ऊपर भी देवी की तथा युद्ध विलाप के दृश्य हैं।
मंदिर के गर्भ में एक चौकोर लिंग जैसी आकृति है तथा मंदिर के बाहर भी कई प्राचीन मूर्तियों को स्थापित किया गया है। मंदिर में पत्थर की चौखट पर भी चक्र तथा अन्य आकृतियां उकेरी गई है।
नीरज तेलंग
Comments
Post a Comment