जंगल सफारी

रायपुर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर नया रायपुर में निर्मित जंगल साफरी को एक बड़ा सा जू कहा जा सकता है। इसे टाइगर सफारी, लायन सफारी, बियर सफारी, हरबीवोर सफारी तथा क्रोकोडाइल सफारी के रूप में कटीले तारों का अलग- अलग बाड़ा बना कर विकसित किया गया है।
जंगल सफारी पहुँचने वाले पर्यटकों को मुख्य द्वार के पास से ही बैटरीचलित वाहन द्वारा पिकअप पाइंट तक पहुँचाया जाता है, पिकअप पाइंट में एक विशाल वेटिंगहाल है यहाँ से जालीदार बस में बैठा कर जंगल सफारी के अंदर ले जाया जाता है।
जंगल सफारी के अंदर के कुछ भाग को किसी गार्डन की तरह विकसित किया गया है, यहाँ पर विश्वप्रसिद्ध टाइगर बॉय चेंदरू की बाघ के साथ खेलते हुए आदमकद प्रतिमा बनी है, पास में ही जंगली जानवरों की मूर्तियों से सजा टाइगर सफारी का फोटो पाइंट भी है इसके सामने खड़े हो कर पर्यटक फोटो खिंचाना पसंद करते हैं।
नीरज तेलंग

Comments