देवरानी जेठानी मंदिर - ताला
बिलासपुर- नगर से लगभग 30 किलोमीटर तथा रायपुर से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर मनियारी नदी के किनारे ताला ग्राम में स्थित है, पांचवी शताब्दि का देवरानी जेठानी मंदिर, इसके नाम से ही स्पष्ट है देवरानी और जेठानी दो अलग-अलग मंदिर है, इनमे देवरानी मंदिर कुछ ठीक ठाक स्थिति में है और मंदिर की आकृति दिखाई पड़ती है परंतु केवल दीवारें है छत नही है, जेठानी मंदिर की सभी दीवारें ढह चुकी है और मूर्तियों का ढेर दिखाई पड़ती है, इस स्थान पर कई सुंदर मूर्तियों के साथ ही पत्थर के दो विशाल गजमस्तक भी है जिसमें से एक अच्छी स्थिति में है।
भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर के सामने ही एक लगभग सात फुट ऊँची मूर्ति रखी हुई है जिसके पूरे शरीर के कई मुख बने हुए है तथा सिर पर सर्प लिपटे हुए है माना जाता है यह विशाल मूर्ति रूद्रशिव है परंतु अब तक इसका नाम नही ज्ञात किया जा सका है, अपने प्रकार की विचित्र इस मूर्ति को देखने दूर दूर से पर्यटक आते हैं।
नीरज तेलंग
Comments
Post a Comment