महंत घासीदास संग्रहालय
रायपुर में घड़ी चौक के पास ही में स्थित है पुरातात्विक संग्रहालय महंत गुरुघासीदास संग्रहालय।
राजनांदगांव के राजा महंत गुरुघासीदास के द्वारा बनवाये गये इस संग्रहालय को मुख्यतः तीन भागों में बांट कर देख सकते हैं।
प्रथम तल में सिरपुर, कर्तालई, तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थलों से प्राप्त हुई प्राचीन मूर्तियों का संग्रह है और ऐसी ही कुछ प्राचीन मूर्तियां संग्रहालय के बाहर भी रखी गई है।
मध्य तल में खाल में भूसा भरे हुए जंगली जानवर रखे गए हैं।
शीर्ष तल में छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा तथा ग्रामीण जीवन शैली से संबंधित वस्तुएँ रखी गई है।
संग्रहालय के पिछले भाग में भोरमदेव मंदिर तथा सिरपुर के लक्षमण मंदिर की नकल बनाई गई है जो कि बहुत सुंदर है।
नीरज तेलंग
Comments
Post a Comment