प्राचीन ईंटो से निर्मित मंदिर नवागांव
रायपुर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर नवागांव ग्राम में तालाब के किनारे स्थित है प्राचीन ईटों से बना मंदिर।
12वी से 13वी शताब्दि के द्वार, चौखट तथा स्तम्भ को लेकर 16वी से 17वी शताब्दि में पुनर्निर्माण कराये गए इस प्राचीन ईटों से निर्मित इस मंदिर का अपना ही महत्व है।
मंदिर का गर्भगृह रिक्त है माना जाता है यह शिव मंदिर है और इस मंदिर में स्थित शिव लिंग को पास में ही बने मंदिर में स्थापित कर दिया गया है।
नीरज तेलंग
Comments
Post a Comment