गणपतिपुले

रत्नागिरी से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर समुद्रतट पर है महाराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक भगवान गणेश जी का स्वयंभू मंदिर गणपतिपुले। कहते हैं भगवान स्वयं ही यहाँ प्रकट हुए थे।
लगभग 400 वर्ष प्राचीन इस मंदिर की बनावट अतिसुन्दर है, मंदिर से लग कर ठीक पीछे एक छोटी पहाड़ी है, यहाँ आने वाले श्रद्धालु इस पहाड़ी की परिक्रमा करते हैं, परिक्रमा के लिए परिक्रमापथ है जिसमे विभिन्न मुद्राओं में स्थान- स्थान पर आठ स्वयंभू गणेश जी की प्रतिमाएं हैं।
गणपतिपुले मंदिर के समुद्रतट पर निर्मित होने के कारण इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है यही कारण है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक गणपतिपुले पहुँचते हैं।
नीरज तेलंग

Comments

Popular posts from this blog

बसनाझर

शिव मंदिर पोरथ

भीम कीचक मंदिर मल्हार