जतमई वाटरफॉल

रायपुर से लगभग 82 किलोमीटर की दूरी पर है छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक जतमई वाटरफॉल, घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के मध्य स्थित इस झरने तक पहुँचने के लिए घुमावदार पहाड़ी मार्ग से होते हुए किसी भी वाहन से जाया जा सकता है।
जतमई माता मंदिर के लिए प्रसिद्ध इस झरने की सुंदरता बरसात के दिनों में देखते ही बनती है जब प्रचंड वेग से बहता झरना मंदिर में विराजमान जतमई माता के चरणस्पर्श कर गिरता है।
कई चरणों मे गिरने वाले झरने के ऊपरी भाग में मंदिर के पीछे एक विशाल हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है।
वर्षभर यहाँ पर पर्यटक आते हैं परंतु बरसात के मौसम में जतमई माता मंदिर को स्पर्श करते हुए तेज धार से गिरते झरने की सुंदरता अदभुद ही दिखाई पड़ती है और पर्यटक इस झरने में भीगने के मोह से बच नही पाते हैं।
नीरज तेलंग

Comments

Popular posts from this blog

बसनाझर

शिव मंदिर पोरथ

भीम कीचक मंदिर मल्हार