Posts

बिंजकोट वाटरफॉल

Image
रायगढ़ शहर से लगभग दस से बारह किलोमीटर एकताल रोड पर बिंजकोट नामक ग्राम के पास मुख्य सड़क से लगभग दो किलोमीटर अंदर जंगल में स्थित है बिंजकोट वाटरफॉल। यह एक बरसाती झड़ना है इसकी सुंदरता केवल बरसात के दिनों में ही देखी जा सकती है जब पानी का फ्लो अधिक होता है। छोटा सा वाटरफॉल होने के बाद भी घने जंगल और खड़े पहाड़ के कारण यह स्थान बहुत ही सुंदर दिखाई पड़ता है इस कारण एक अच्छा पिकनिक स्पॉट हो सकता है।                                                        नीरज तेलंग                  

बेनिपाठ शैलाश्रय

Image
रायगढ़ से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर घने जंगलों के मध्य भैसगढ़ी नामक ग्राम में स्थित है बेनिपाठ शैलाश्रय। माँ बेनिपाठ के नाम से प्रसिद्ध इस स्थान पर देवी माँ की बहुत ही सुंदर मूर्ति स्थापित है। स्थानीय लोगों के अनुसार नवरात्रि के समय यहाँ पर धार्मिक आयोजन भी होता है। इस स्थान पर विशाल आकृति के कुछ बहुत सुंदर पत्थर हैं जिन्हें देख कर प्रतीत होता है कि ये प्राकृतिक नही है जबकि इस स्थान पर हजारों वर्ष पूर्व भी मनुष्य निवास करते थे। बेनिपाठ के शैलाश्रय में कुछ शैलचित्र भी दिखाई पड़ते हैं जो कि बहुत ही सुंदर है। इस स्थान की सुंदरता अद्भुद है।                                                         नीरज तेलंग

कबरा पहाड़ शैलाश्रय

Image
रायगढ़ से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम विश्वनाथपाली के समीप स्थित है कबरा पहाड़ का शैलाश्रय। लगभग 2000 फुट की ऊँचाई पर स्थित शैलाश्रय में अदिमकालीन मनुष्यों के द्वारा निर्मित शैलचित्र देखा जा सकता है। पथरीली दुर्गम चढ़ाई को पार कर यहाँ पहुँचा जा सकता है। ऊपर में एक चबूतरेनुमा स्थान है जिसकी चट्टानों पर ही शैलचित्र देखे जा सकते हैं। बहुत से चित्रों को यहाँ पर पहुँचने वाले लोगों के द्वारा छति पहुँचाई गई है और उनके ऊपर कुछ कुछ लिख दिया गया है।                                              नीरज तेलंग

दाही बोरा नरवा झरना

Image
रायगढ़ से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर परसदा गांव के पास स्थित है यह झरना। रायगढ़ बिलासपुर मुख्यमार्ग पर पहाड़ के ऊपर बहुत ही ऊँचाई से गिरता हुआ यह बहुत ही सुंदर झरना है, कई चरणों पर अलग-अलग ऊँचाई पर अलग झरना बनाते हुए ऊँची पहाड़ी से पानी नीचे आता है जो कि बहुत सुंदर दिखाई पड़ता है।                                                नीरज तेलंग                      

रनईदरहा झरना रायगढ़

Image
रायगढ़ से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर गेरवानी के पास एक ग्राम है देलारी जिसके पास ही है रनईदरहा झरना। इस झरने तक पहुँचने का कोई मार्ग नही है लगभग 1 किलोमीटर तक पथरीले नाले पर चलकर जाना पड़ता है। घने जंगलों के बीच मे स्थित है यह बहुत ही सुंदर झरना।                                                नीरज तेलंग

ओंगना शैलाश्रय रायगढ़

Image
रायगढ़ से लगभग 80 किलोमीटर तथा धरमजयगढ़ से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर है आदिम कालिन मनुष्यों के द्वारा बनाये गये विश्वविख्यात शैलचित्र। ओंगना ग्राम से लगकर छोटे खेतों और कुछ जंगल को पार कर के अदिमकालीन शैलचित्रों तक पहुँचा जा सकता है। छोटी सी पहाड़ी पर लगभग 200 फुट की ऊँचाई पर स्थित है यह स्थान। यहाँ पर स्टेज के समान बने हुए पहाड़ों पर शैलचित्र अंकित है तथा आसपास छोटी छोटी गुफाएं हैं संभवतः अदिमकालीन मानुष इन्ही गुफाओं में निवास करते थे।                                                 नीरज तेलंग

हावड़ा ब्रिज

Image
हावड़ा रेल्वे स्टेशन से बाहर निकलते ही लोहे का एक विशाल ढांचा खड़ा हुआ दिखाई पड़ता है जिसे हावड़ा ब्रिज के नाम से जाना जाता है जबकि बाद में इसका नाम रबिन्द्र सेतु रखा गया था। हावड़ा को कलकत्ता से जोड़ने वाले इस ब्रिज की विशालता देखते ही बनती और इस पर से हो कर गुजरना का अनुभव अदभुद है। बिना खंभो वाले इस पुल से लाखों वाहन इस पर से प्रतिदिन गुजरते है                            नीरज तेलंग