Posts

कर्ण मन्दिर अमरकंटक

Image
अमरकंटक के प्राचीन मंदिर समूहों में से एक है कर्ण मन्दिर। ऊँचे चबूतरे पर बना यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। एक चबूतरे पर तीन गर्भगृहों वाला त्रिआयतन मंदिर कम ही होगा। तीन मंदिरों में से एक मंदिर का ऊपरी भाग नही है। 10वीं में निर्मित इस मंदिर का निर्माण कलचुरी नरेश कर्णदेव के द्वारा किया गया है माना जाता है।                                                   नीरज तेलंग

पंचमठा मंदिर अमरकंटक

Image
अमरकंटक के प्राचीन मंदिर समूह में ही स्थित है पंचमठा मंदिर। एक ही चबूतरे पर पांच मंदिर होने के कारण इन मंदिरों को पंचमठा मंदिर कहा जाता है। 15वीं से 16वीं शताब्दि में निर्मित इन मंदिरों का निर्माण गोंड राजाओं के द्वारा करवाया माना जाता है।                                                   नीरज तेलंग

केशव नारायण मंदिर अमरकंटक

Image
अमरकंटक के प्राचीन मंदिर समूहों में से एक है केशव नारायण मंदिर। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। ऊँचे चबूतरे पर बने इस मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित है। इस मंदिर का निर्माण कलचुरी कालीन 11वीं से 12वीं शताब्दि का माना जाता है।                                                 नीरज तेलंग

मछेन्द्रनाथ मंदिर अमरकंटक

Image
अमरकंटक के प्राचीन मंदिर समूह में से एक है मछेन्द्रनाथ मंदिर। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मछेन्द्रनाथ इस क्षेत्र में शैव सम्प्रदाय की एक शाखा के प्रवर्तक थे। इस मंदिर का निर्माण कलचुरी कालीन 11वीं से 12वीं शताब्दि का माना जाता है।                                                 नीरज तेलंग

पातालेश्वर मंदिर अमरकंटक

Image
अमरकंटक के प्राचीन मंदिर समूहों में से एक है भगवान शिव को समर्पित पातालेश्वर मंदिर। इस मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दि का कलचुरी नरेश कर्णदेव के द्वारा करवाया गया था माना जाता है तथा कुछ मान्यताओं में आदि शंकराचार्य के द्वारा इस मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की भी बात सामने आती है।  मंदिर का गर्भगृह गहराई पर है संभवतः इस कारण से मंदिर को पातालेश्वर का नाम दिया गया हो।                                                   नीरज तेलंग

जुहिला मंदिर अमरकंटक

Image
अमरकंटक में नर्मदा उद्गम स्थल से कुछ ही दूरी पर प्राचीन मंदिरों का समूह है इन्ही मंदिरों में से एक जुहिला मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 14वीं शताब्दि का गहोरा के बघेल शासकों का माना जाता है। जुहिला नदी को समर्पित यह मंदिर ऊँचे चबूतरे पर स्थित है तथा गर्भगृह में जुहिला माता की खंडित प्रतिमा स्थापित है।                                                   नीरज तेलंग

श्री यंत्र मंदिर अमरकंटक

Image
अमरकंटक में सोन नदी उद्गम मार्ग पर स्थित है श्री यंत्र मंदिर। वर्तमान में यह विशाल मंदिर के द्वार बंद है इस कारण मंदिर के अंदर प्रवेश करना संभव नही है।                                               नीरज तेलंग